Success Motivational Story in Hindi

Success Motivational Story in Hindi-छोटी सी कहानी

Success Motivational Story in Hindi के सीरीज़ की यह छोटी सी कहानी है की एकबार एक लड़का पढाई करने के लिए गांव से शहर गया | पढाई में ज्यादा समय लगने लगा लेकिन उसे कोई भी सरकारी नौकरी नहीं लगी |

गरीब परिवार से होने के कारण अब पैसों की बहुत तंगी भी थी | उसने सोचा सरकारी नहीं मिल रही है तो नहीं सही, प्राइवेट भी ट्राई कर लेते हैं |

छोटी सी कहानी-Success Motivational Story in Hindi

कई दिन तक इंतजार करने के बाद इंटरव्यू के लिए उसे एक प्राइवेट कम्पनी का फ़ोन आया | इंटरव्यू का लोकेशन इतनी दूर था की सिर्फ जाने में ही उसके कम से कम 500 रुपये लगते थे |

उसने अपनी सारी जमा पूंजी इकठ्ठा की तो महज 50 रुपये ही इकट्ठे हो पाए |

दोस्तों से पहले ही इतना उधार हो गया था की अब उनसे मांगने में भी शर्म आने लगी थी | फिर भगवान का नाम लेकर चल दिया की वही कोई न कोई रास्ता दिखाएंगे | फिर तैयार होकर बस स्टॉप कीओर चल दिया |

पैसे कम होने के कारण कोई भी बस वाला उसे अपनी बस में नहीं बैठाता | लड़का निराश होकर बसअड्डे से बहार आ गया | सामने उसे एक मंदिर दिखाई पड़ती है |

गुस्से में वह भगवान से शिकायत करने चला गया | मंदिर जाकर उसने खूब सुनाया की आखिर आप चाहते क्या हो ?

मंदिर में सारी भड़ास निकाल कर नीचे सीढ़ियों से उतरने लगा तो देखा एक भिखारी बाबा के कटोरे में कुछ पैसे रखे थे | एकबार फिर उसने आसमान में देखकर बुदबुदाया की मुझसे ठीक तो भिखारी है | उसके पास कुछ पैसे तो हैं |

छोटी सी कहानी-Success Motivational Story in Hindi

भिखारी ने लड़के से पूछा – क्या बात है ? कुछ परेशान से दिख रहे हो ! क्या मैं तुम्हारी कुछ मदद कर सकता हूँ ?

लड़के ने कहा – आप मेरी क्या मदद कर पाओगे बाबा | आप तो खुद ही मांग रहे हो और सारी कहानी बताई |

भिखारी ने कहा – देखो बेटा, सारे दिन मंदिर के बाहर बैठा रहता हूँ इसलिए यहाँ से मिलने वाले प्रशाद से पेट भर जाता है | जो पैसे मिलते हैं उनसे दवाइयों का प्रबंध हो जाता है | अगर इन पैसों से तुम्हारा काम हो जाता हो तो जो भी पैसे चाहिए ले सकते हो |

लड़के ने कहा अरे नहीं बाबा आप से पैसे कैसे ले सकता हूँ ?

भिखारी ने कहा – कोई बात नहीं बेटा, उधर समझ कर ले लो | जब तुम्हारी नौकरी लग जाये तब बाद में लौटा देना |

लड़के ने कहा – हाँ , यह ठीक है | पैसे लिया और अपने इंटरव्यू के लिए चला गया |

इंटरव्यू ठीक हुआ और उसका सिलेक्शन भी हो गया | घर वापस लौटते समय लड़के ने सोचा अब सलेक्शन भी हो गया है | पैसे वापस तो बाद में देना है लेकिन जिसकी वजह से यह नौकरी मिली है अभी तो जाकर उनका धन्यवाद कर दूँ |

लड़का मंदिर के पास गया | देखा की वहां भीड़ इकठ्ठा हुई है और बाबा की मृत्यु हो चुकी है | लड़के को बहुत दुःख हो रहा था | भीड़ में कुछ लोग बोल रहे थे आज इन्होने समय से दवा नहीं खाई इसलिए चल बसे | सायद पैसे नहीं रहे होंगे | कुछ बोल रहे थे गरीबी में जी रहे थे बढ़िया हुआ जो भगवान ने इन्हे उठा लिया |

छोटी सी कहानी

लड़का बेबस खड़ा सोच रहा था हे उपरवाले ! तूने किसी की जिंदगी सवारने के चक्कर में किसी और की जिंदगी दांव पर लगा दी |

यह छोटी सी कहानी वह बात सिखाती है की हमें लोगों की मदद करती रहनी चाहिए | अगर हम सब एक दूसरे की निःस्वार्थ मदद करते रहेंगे तो ऊपरवाला आपकी मदद जरूर करेगा |

इसी तरह की और Success Motivational Story in Hindi पढ़ने के लिए कृपया  यहाँ क्लिक  करें | धन्यवाद |

For More Videos:- https://www.youtube.com/watch?v=sFaT_vnONEo