DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style https://dbtimesnews.com/ Fri, 17 May 2024 19:24:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 https://i0.wp.com/dbtimesnews.com/wp-content/uploads/2023/01/cropped-DB_TIMES-removebg-preview-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style https://dbtimesnews.com/ 32 32 224951417 Motivational story for students in hindi-एक राजा का निर्णय https://dbtimesnews.com/raja-ka-nirnay/ https://dbtimesnews.com/raja-ka-nirnay/#respond Wed, 15 May 2024 16:00:01 +0000 https://dbtimesnews.com/?p=1021 Hindi में यह Motivational story सभी students के लिए है जिन्हे निर्णय लेने में समस्या...

The post Motivational story for students in hindi-एक राजा का निर्णय appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
Hindi में यह Motivational story सभी students के लिए है जिन्हे निर्णय लेने में समस्या होती है | यह एक राजा के निर्णय लेने की दक्षता को दर्शाता है और बताता है की अगर जनता गलत रास्ते पर चल रही हो तो राजधर्म का पालन करते हुए उन्हें कैसे सही राह पर लाया जा सकता है |

राजा क्यों परेशान था ?

एक राजा का निर्णय

एक राज्य में गलत आचरण करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही थी | और जो अच्छे लोग थे उनका नंबर घटता चला जा रहा था |

बुराइयां बढ़ती चली जा रही थी इसलिए वहां का राजा बड़ा परेशान रहता था | एक समय ऐसा आ गया की बुराइयां उसके दरबार तक आ गई | मंत्रियों में भी जो था गलत आचरण आने लगा मंत्री भी गलत रास्ते पर जाने लगे |

सबको सुधारने के लिए राजा ने एक तरकीब सोचा | उसने भरे दरबार में एक परीक्षा का ऐलान किया कि इस तारीख को इतने समय पर तीन मंत्रियों की परीक्षा होगी |

मंत्रियो की अजीब परीक्षा

परीक्षा तो होनी थी लेकिन राजा ने यह नहीं बताया की कौन से तीन मंत्रियों की परीक्षा होगी |

अब परीक्षा का समय शुरू होता है | राजा ने अपने तीन काबिल मंत्रियों को चुना ,उन्हें एक – एक थैला दिया और कहा हमारा जो राजमहल का बगीचा है वहां जाइये और एक घंटे के अंदर अच्छे-अच्छे फल चुनकर के लाइए |

एक राजा का निर्णय-फल तोड़ते मंत्री

अब पहला मंत्री सोचने लगा कि राजा साहब कितने नेक दिल इंसान हैं | सायद वह ये सब फल खाएंगे इसलिए वह अच्छे फल चुनकर लता है |

हलाकि उसने तो बहुत समय लगाया लेकिन अच्छे-अच्छे फल उसने चुने |

दूसरा जो मंत्री था उसने सोचा कि राजा साहब ने क्या काम पकड़ा दिया है | उसने अच्छे फल जो मिले उसको तो डालता चला गया लेकिन साथ में सड़े – गले भी डाल दिए |

और तीसरा वाला जो मंत्री था उसने 10 मिनट में सारा काम निपटा दिया | दरअसल उसने फल नहीं भरा | उसने घास फूस से पत्तियों से पूरा थैला भर दिया |

उसने सोचा राजा क्यों थैला देखेगा ? ऐसे ही भर देते हैं और राजा को दूर से दिखा देंगे | राजा खुश हो जाएगा |

राजा का निर्णय और जनता को सन्देश

तीनों अपने-अपने बैग लेकर के दरबार में पहुंचे | अब राजा ने आदेश दिया कि इन तीनों मंत्रियों को 3 महीने के लिए कोठरी में बंद कर दो और तीनों के पास उनके अपने-अपने फल पहुंचा दो |

उन्ही फल के अलावा और कुछ भी खाने पीने के लिए नहीं दिया जायेगा | इन्ही फलों के सहारे इनको अपनी जिंदगी 3 महीने तक बितानी है |

राजा का जनता को सन्देश

अब पहला मंत्री मन में भगवान को धन्यवाद किया की आपने तो अच्छा किया मुझे सही बुद्धि दी ताकि मैं राजा के लिए अच्छे फल लाऊँ |

दूसरा वाला वहीं पर हाथ जोड़कर खड़ा था की महाराज इसमें ऊपर से बस अच्छे फल हैं बाकी नीचे तो सब सड़े – गले सड़े हैं | आप मुझे बचा लो मैं तो दस दिन भी नहीं जी पाऊंगा |

वहीँ तीसरा मंत्री राजा से और गुहार लगा रहा था | वह रो रहा था की इस थैली में एक भी फल नहीं है | इसमें सिर्फ पत्तियां भारी है | घास फूस भारी है | मेरी रक्षा करो | मुझे सजा मत दो |

फिर राजा ने सबको शांत कराया और संदेश दिया कि मैं कोई राजा नहीं हूं | दुनिया का राजा असली राजा तो वह सर्वशक्तिमान है | वह प्रभु है |

जब हम वहां जाएंगे तो हमें भी ऐसे ही थैला मिलेगा जिसमे हमारे कर्म भरे होंगे | जिसने अच्छे फल चुने यानी जो अच्छे कर्म किये उसका तो गुजारा हो जाएगा |

लेकिन जो गलत कर्म लेकर के जा रहा है | उसका क्या होगा ? और जो घास फूस भर के ले जा रहा है उसका तो क्या ही होगा सोचो !

राजा का निर्णय-कहानी से सीख

इस कहानी से हमें दो चीजें पता चलती हैं कि दुनिया के राजा ने हमें मौका दिया है अच्छे फल चुनने का लेकिन हम में से कुछ लोग घास फूस बटोरने में लगे हैं इसलिए अपने कर्मों को पहचानना शुरू कीजिए |

दूसरी सीख यह मिलती है की हमे जीवन के सारे निर्णय इस प्रकार लेने चाहिए की अपना काम सही से हो जाये और किसी को कोई नुकसान भी न हो |

और यदि हमे किसी से अपनी बात मनवानी है तो सब्दो को ऐसे रखो की वह खुसी से सारी बात मान ले |

The post Motivational story for students in hindi-एक राजा का निर्णय appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
https://dbtimesnews.com/raja-ka-nirnay/feed/ 0 1021
CUET UG Admit Card 2024 – All Details https://dbtimesnews.com/cuet-ug-admit-card/ https://dbtimesnews.com/cuet-ug-admit-card/#respond Tue, 14 May 2024 08:39:07 +0000 https://dbtimesnews.com/?p=979 CUET UG Admit Card 2024 के बारे में सारी जानकारियों समझने वाले हैं | तो...

The post CUET UG Admit Card 2024 – All Details appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
CUET UG Admit Card 2024 के बारे में सारी जानकारियों समझने वाले हैं | तो आइये जानते हैं हमने इसमें क्या – क्या बताया है –

  1. CUET UG Admit Card 2024 Download Link
  2. How to Download CUET Admit Card 2024 || CUET का Admit Card कैसे डाउनलोड करें
  3. How to Fill Self Declaration Form for CUET 2024 || CUET का Self Declaration Form कैसे भरें
  4. CUET 2024 Exam में कितने एडमिट कार्ड ले जाने हैं
  5. CUET Exam में कितनी फोटो ले जानी है

CUET UG Admit Card 2024 Download Link

CUET Admit Card Download Link

Home Page – https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/

Admit Card 2024 Download Link – https://cuetug.ntaonline.in/frontend/web/admitcard/index

How to Download CUET UG Admit Card 2024 || CUET UG Admit Card कैसे डाउनलोड करें

ऊपर दिए गए download लिंक पर क्लिक करने के बाद हम यहाँ पहुंचते हैं…

How to Download CUET UG Admit Card 2024 || CUET UG Admit Card कैसे डाउनलोड करें

जहाँ हम अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं |

और हाँ, ध्यान रहे की एडमिट कार्ड के तीनो पेज डाऊनलोड करने हैं |

How to Fill Self Declaration Form for CUET 2024 || CUET का Self Declaration Form कैसे भरें

जैसा की फोटो में हमने बताया है की अपना नाम, वह स्थान जहाँ आप रहते हो और आपका साइन होगा जिसमे धयान रखने वाली बात यह है कि Sign सिर्फ Exam के दिन इंविजिलेटर के सामने करना होगा |

How to Fill Self Declaration Form for CUET 2024

CUET 2024 exam में कितने एडमिट कार्ड और फोटो ले जाने हैं

आपका पेपर जितने भी सिफ्ट में होगा उतने एडमिट कार्ड और फोटो आपको लेजाने होंगे | और ध्यान रहे आपको उतने ही फोटो एडमिटकार्ड पर चिपकने भी होंगे |

उदाहरण के तौर पर यदि देखा जाये की आपका पेपर चार सिफ्ट में है (1A, 1B, 2A, 2B) तो आपको चार एडमिट कार्ड और चार फोटो साथ ही साथ चार ही फोटो एडमिट कार्ड पर चिपकने रहेंगे |

The post CUET UG Admit Card 2024 – All Details appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
https://dbtimesnews.com/cuet-ug-admit-card/feed/ 0 979
Motivational story for students in hindi- एक राजकुमार की कहानी https://dbtimesnews.com/motivational-story-for-students-ek-rajkumar-ki-kahani/ https://dbtimesnews.com/motivational-story-for-students-ek-rajkumar-ki-kahani/#comments Tue, 07 May 2024 08:41:59 +0000 https://dbtimesnews.com/?p=914 motivational story for students शृंखला की जबरजस्त कहानी है | यह छोटी सी कहानी एक...

The post Motivational story for students in hindi- एक राजकुमार की कहानी appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
motivational story for students शृंखला की जबरजस्त कहानी है | यह छोटी सी कहानी एक राज्य की है जिसमें एक राजा रहता था | राजा का एक ही इकलौता पुत्र भी था | पुत्र के आचरण खराब थे जिसकी वजह से राजा बहुत परेशान रहते थे |

राजा ने अपने पुत्र को राज्य से क्यों निकला ?

राजकुमार जब 12-13 साल का था तब राजा उसके बुरे आचरण और बुरे बर्ताव से इतना परेशान हो गया कि वह अपने ही बेटे को राज्य से निकाल दिया |

Motivational story for students - एक राजकुमार की कहानी

सारे मंत्री समझाते रह गए, जनता कहती रह गई कि यह हमारे राजकुमार है, हमारे होने वाले राजा हैं |इन्हें राज्य से मत निकालिए | रानी रोती रह गई लेकिन राजा ने किसी की भी नहीं सुनी |

गलती पर पछतावा

कुछ वर्षों के बाद जब राजा बूढ़ा हो गया तब उसे यह एहसास हुआ कि हां अब उसके राज्य को चलाने के लिए कोई ना कोई तो चाहिए | इसलिए राजा अपनी गलती पर पछतावा करता है |

वह अपने मंत्रियों को आदेश देता है कि कुछ भी करो लेकिन किसी भी तरह अब मेरे बेटे को ढूंढ करके लाओ और वही इस राज्य का नया उत्तराधिकारी होगा |

आदेश सुनकर समस्त सुनकर सैनिक, सेनापति, मंत्री सब राजकुमर को ढूढने चल दिए |

राजकुमार की स्थिति

इधर यह राजकुमार कुछ कर नहीं सकता था लेकिन पेट तो पलना ही था | इस वजह से पेट पालने के लिए वह भीख मांगने लगा |

Motivational story for students

भीख मांगते मांगते उसकी स्थिति बहुत खराब हो गई थी | वह कमजोर भी हो गया था | वह फटे पुराने गंदे कपड़े पहन रखे थे | उसकी दाढ़ी बड़ी-बड़ी हो गई थी बाल बड़े-बड़े हो गए थे | उसकी याददास्त कमजोर हो गई थी |

एकबार वह एक चौराहे पर भीख मांग रहा था | तभी सेनापतियो की निगाह इस पर पड़ती है | जब उसके पास पहुंचे तो मंत्रियों को लगा कि इसको कहीं ना कहीं तो देखा है |

राजकुमार की पहचान कैसे हुई

शक के तौर पर जब मंत्रियों ने फोटो से मिलान किया गया तब समझ में आता है कि इसकी आंखें तो एकदम राजकुमार के जैसे थी |

तुरंत हाथ की मिट्टी को हटा कर देखा गया तो हाथ में राज चिन्ह था | अब सबको पता चल गया कि यही राजा के पुत्र हैं | सबने इस भिखारी को प्रणाम किया और सारी बात बताई |

मंत्रियों ने बताया की आप हमारे नए होने वाले राजा हैं | अब आप वापस चलिए राजा ने आपको याद किया है | यह सुनकर वह भिखारी तुरंत उत्तेजित हो गया | उसके सरीर में एक अलग ही ऊर्जा दौड़ने लगी |

उसे अब सबकुछ याद आ चुका था | वह सब को पहचानने भी लगा था | उसे अपने राजकुमार होने का एहसास होता है | उसे जैसे ही एहसास होता है की तुरंत आदेश देता है सबसे पहले मुझे स्नान कराया जाए |

Motivational story for students

पल भर में सारा सीन बदल गया | वह पल भर में भिखारी से राजा बन गया | उसे एहसास हो गया कि वह भीख मांगने के लिए नहीं बना | वह अब राज करने के लिए पैदा हुआ है |

अब राजकुमार को बड़े धूमधाम के साथ राज्य में लाया गया और नया राजा बनाया गया | अब देखो की समय की मार ऐसी की इसका जो बुरा आचरण था वह भी अब सुधर चुका था | वह अच्छे राजा की भांति बढ़िया से राज करने लगा |

motivational story for students || कहानी का सार

अगर देखा जाए तो यह कहानी उस राजा के साथ साथ हमारी भी है | हम सब सारी जिंदगी भीख ही तो मांगते रहते हैं | नहीं सोचते कि हम राजा हैं राज करने के लिए पैदा हुए हैं |

नहीं सोचते की हम राजकुमार हैं परम आनंद के अनुभूति के लिए हमारा जन्म हुआ है | क्या आपने इतना कमा लिया उतना कम लिया यही जीवन का सार है ? नहीं |

अपने जीवन का सही मकसद सही उद्देश्य चुनिए और उस पूरा करने में जुट जाइये | साथ ही साथ अपने – अपने उपरवाले को याद करते रहिये और उसका शुक्रिया करते चलिए |

तब आपको मालूम चलेगा और पता चलेगा कि हम मांगते रह गए थे जबकि उसने हमें अपना राजकुमार बना करके भेजा था |

For More Motivational story for students Videos click here

The post Motivational story for students in hindi- एक राजकुमार की कहानी appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
https://dbtimesnews.com/motivational-story-for-students-ek-rajkumar-ki-kahani/feed/ 1 914
Short Motivational Story in Hindi For Success-टाटा जी की विनम्रता https://dbtimesnews.com/short-motivational-story-tata-ki-vinamrata/ https://dbtimesnews.com/short-motivational-story-tata-ki-vinamrata/#comments Tue, 30 Apr 2024 14:21:01 +0000 https://dbtimesnews.com/?p=893 Short Motivational Story in Hindi For Success में हम एक ऐसे नायक की कहानी बताने...

The post Short Motivational Story in Hindi For Success-टाटा जी की विनम्रता appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
Short Motivational Story in Hindi For Success में हम एक ऐसे नायक की कहानी बताने जा रहे हैं जिसे पूरा भारत दिल से बहुत इज्जत देता है |

दिलीप जी कहते हैं की एकबार वह एयर इंडिया की फ़्लाइट से कही जा रहे थे | जब वह बैठे थे तब देखते हैं की फ़्लाइट में मौजूद सभी यात्री उन्हें जानते थे की यह एक जाने माने एक्टर हैं | लेकिन वहां एक ऐसा इंसान भी बैठा था जो उन्हें बलकुल भी पहचान नहीं रहा था |

Short Motivational Story in Hindi For Success

दिलीप बगल में बैठा वह आदमी कभी विंडो से बाहर कभी पेपर पढ़ रहा था | दिलीप जी को लगा की यह कैसा इंसान है ?

थोड़ी देर बाद दिलीप ने खुद ही हाय – हेलो किया | थोड़ी बहुत बात सुरु हुई | फिर पूछा की क्या आप फिल्म्स वगैरह देखते हैं |

आदमी ने उत्तर दिया – ज्यादा तो नहीं लेकिन हाँ कुछ समय पहले एक मूवी देखी थी |

दिलीप जी ने अपना परिचय दिया की वह एक जाने माने एक्टर दिलीप कुमार हैं | उस आदमी ने दिलीप जी को बधाई दिया |

थोड़ी देर में फ़्लाइट लैंड हुई तो फिर से बाय बाय हुआ तो उस दिलीप जी ने उनका परिचय पूछा तो उस आदमी ने बताया की वह उनका नाम जे. आर. डी. टाटा है |

दिलीप जी सोचने लगे की वह कितने खुसनसीब हैं की इस प्लेन के करता धरती के साथ सफर हुआ और इनकी विनम्रता से बहुत प्रभावित हुए |

टाटा जी का यह मानना था की अगर आप समय के पाबंद हैं तो आपको सफलता मिलेगी जरूर और वह इसी उद्देश्य से काम करते थे |

एकबार का किस्सा बहुत फेमश है | स्विटरजरलैंड एयरपोर्ट पर एक ऑफिसर दूसरे ऑफिसर से पूछता है भाई टाइम क्या हुआ है ?

वह बिना घडी देखे बोलता है इस समय 11 बज चुके हैं |

इसने पूछा भाई आपने न घडी देखी न कुछ आपको कैसे पता की 11 बज गए हैं ?

Short Motivational Story in Hindi For Success

दूसरे ऑफिसर ने उत्तर दिया – वो देखो एयर इंडिया का प्लेन आ चुका है यानि 11 बज चुके हैं |

दरअसल स्विटरजरलैंड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का प्लेन 11 बजे ही आता था |

टाटा जी को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला था | भारत के अलावा उन्हें फ्रांस का भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला था |

Short Motivational Story in Hindi For Success कहानी से हमें यह सीख मिलती है की सबसे पहले तो हमे अपने आचरण में विनम्रता लानी होगी |

दूसरा यह की हमें समय को बर्बाद नहीं करना चाहिए और सही strategy और सही planning के साथ समय से काम करना चाहिए |

ऐसे ही और मोटिवेशनल विडिओ देखने के लिए यहाँ क्लिक करे |

The post Short Motivational Story in Hindi For Success-टाटा जी की विनम्रता appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
https://dbtimesnews.com/short-motivational-story-tata-ki-vinamrata/feed/ 1 893
Short Motivational Story in Hindi For Success-जीवन और लालसा https://dbtimesnews.com/short-motivational-story-jiwan-aur-lalsa/ https://dbtimesnews.com/short-motivational-story-jiwan-aur-lalsa/#respond Mon, 22 Apr 2024 10:51:27 +0000 https://dbtimesnews.com/?p=873 Short Motivational Story in Hindi यह एक Short Motivational Story है जो एक संत की...

The post Short Motivational Story in Hindi For Success-जीवन और लालसा appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
Short Motivational Story in Hindi

यह एक Short Motivational Story है जो एक संत की है जो प्रवचन देने के लिए एक नगर से दूसरे नगर जाया करते थे | उनकी खुद की कोई कुटिया नहीं थी | वह सदैव एक जगह से दूसरी जगह जाया करते , प्रवचन करते और जो भी भिक्षा मिलती उसी से पेट भरते | जीवन में और ज्यादा की कोई इक्षा नहीं थी |

Short Motivational Story in Hindi For Success

एकबार की बात है उनके पास एक आदमी आता है और बोलता है की आप प्रवचन करने जगह – जगह जाते हो | इस नगर के राजा बहुत ही दानवीर हैं | क्यों न आप उनसे कुछ जमीन ले लेते और वहीँ अपनी कुटिया बना लेते और एकजगह बैठ कर प्रवचन करते |

दान के लिए संत राजदरबार में गए

संत को यह बात अच्छी लगती है | वह दूसरे दिन सुबह – सुबह राजा के दरबार में पहुंच जाते हैं | वह जाते तो सुबह हैं लेकिन उनसे पहले कई सारे लोग दान लेने के लिए पहुंचे रहते हैं |

सभी को दान देने के बाद जब संत का नंबर आता है तो राजा ने इनसे भी पूछा की बाबा आपको क्या चाहिए ?

संत ने उत्तर दिया – मुझे अपनी कुटिया बनाने के लिए और प्रवचन करने के लिए आपके राज्य में कुछ जमीन चाहिए |

राजा ने कहा – आप ने इतने पुण्य का काम हमारे राज्य में चुने हैं ये तो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है | बताइये, आपको कितनी जगह चाहिए ?

राजा का यह प्रश्न अब संत को भ्रम में डाल रहा था | वह सोच में पड गए की एक बीघा जमीन ठीक रहेगा | फिर विचार आया की दो बीघा ले लेते हैं जिसमे कुछ पेड़ भी लगा लेंगे |

Short Motivational Story in Hindi For Success

बस यही सब सोच रहे थे की राजा ने फिर पूछ लिया की महात्मन आपको कितनी जमीन चाहिए ?

राजा ने संत को क्या दान में दिया?

संत अब भी कुछ नहीं बोल पा रहे थे | फिर राजा ने कहा – वह जो मैदान है उसके एक सिरे से चलकर साम तक आप जितने भी दूर चलेंगे वह सारी जमीन आपकी हो जाएगी |

राजा की यह बात सुनकर बिना देर किये संत तुरंत रास्ता नापने के लिए निकल गए | इधर राजा ने अपने कुछ सिपाहियों को भी लगा दिया की रास्ते में जब बाबा को भूख – प्यास वगैरह लगेगी तब खाना और पानी दे देना |

अब संत चले जा रहे हैं | थोड़ी दूर चलने के बाद सिपाहियों ने पूछा बाबा थोड़ा आराम कर लीजिये पानी पी लीजिए , लेकिन उन्होंने कुछ भी खाने पिने से मना कर दिया |

बाबा दौड़ते चले जा रहे थे की रास्ते में उन्हें झील दिखी | उन्होंने सोचा आश्रम में तो झील जरुरी है | उन्होंने दौड़ते हुए झील के भी चक्कर लगाए | उनको राजा की बात भी याद आयी की साम के पहले पहुंचना भी है इसलिए वह दौड़ लगाने लगे |

Short Motivational Story in Hindi For Success-जीवन और लालसा

साम होने से पहले वह अपना रास्ता कबर कर तो लिए थे लेकिन पहुंचते – पहुंचते वह गिर पड़े | और वह ऐसे गिरे की फिर कभी उठ नहीं सके | महात्मा जी मर चुके थे |

कहानी से सीख

यह कहानी उन संत के साथ साथ हम सब की भी है की हम सब और चाहिए और चाहिए की लालसा के पीछे भाग रहे हैं | लेकिन हम यह भूल चुके हैं की असल में जिंदगी दौड़ने भागने का नहीं असल जिंदगी तो जीने का नाम है | इसी तरह की और Short Motivational Story in Hindi Youtube पर देखें | धन्यवाद |

The post Short Motivational Story in Hindi For Success-जीवन और लालसा appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
https://dbtimesnews.com/short-motivational-story-jiwan-aur-lalsa/feed/ 0 873
Success Motivational Story in Hindi-छोटी सी कहानी https://dbtimesnews.com/chhoti-si-kahani/ https://dbtimesnews.com/chhoti-si-kahani/#respond Tue, 09 Apr 2024 09:25:26 +0000 https://dbtimesnews.com/?p=816 Success Motivational Story in Hindi के सीरीज़ की यह छोटी सी कहानी है की एकबार...

The post Success Motivational Story in Hindi-छोटी सी कहानी appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
Success Motivational Story in Hindi के सीरीज़ की यह छोटी सी कहानी है की एकबार एक लड़का पढाई करने के लिए गांव से शहर गया | पढाई में ज्यादा समय लगने लगा लेकिन उसे कोई भी सरकारी नौकरी नहीं लगी |

गरीब परिवार से होने के कारण अब पैसों की बहुत तंगी भी थी | उसने सोचा सरकारी नहीं मिल रही है तो नहीं सही, प्राइवेट भी ट्राई कर लेते हैं |

छोटी सी कहानी-Success Motivational Story in Hindi

कई दिन तक इंतजार करने के बाद इंटरव्यू के लिए उसे एक प्राइवेट कम्पनी का फ़ोन आया | इंटरव्यू का लोकेशन इतनी दूर था की सिर्फ जाने में ही उसके कम से कम 500 रुपये लगते थे |

उसने अपनी सारी जमा पूंजी इकठ्ठा की तो महज 50 रुपये ही इकट्ठे हो पाए |

दोस्तों से पहले ही इतना उधार हो गया था की अब उनसे मांगने में भी शर्म आने लगी थी | फिर भगवान का नाम लेकर चल दिया की वही कोई न कोई रास्ता दिखाएंगे | फिर तैयार होकर बस स्टॉप कीओर चल दिया |

पैसे कम होने के कारण कोई भी बस वाला उसे अपनी बस में नहीं बैठाता | लड़का निराश होकर बसअड्डे से बहार आ गया | सामने उसे एक मंदिर दिखाई पड़ती है |

गुस्से में वह भगवान से शिकायत करने चला गया | मंदिर जाकर उसने खूब सुनाया की आखिर आप चाहते क्या हो ?

मंदिर में सारी भड़ास निकाल कर नीचे सीढ़ियों से उतरने लगा तो देखा एक भिखारी बाबा के कटोरे में कुछ पैसे रखे थे | एकबार फिर उसने आसमान में देखकर बुदबुदाया की मुझसे ठीक तो भिखारी है | उसके पास कुछ पैसे तो हैं |

छोटी सी कहानी-Success Motivational Story in Hindi

भिखारी ने लड़के से पूछा – क्या बात है ? कुछ परेशान से दिख रहे हो ! क्या मैं तुम्हारी कुछ मदद कर सकता हूँ ?

लड़के ने कहा – आप मेरी क्या मदद कर पाओगे बाबा | आप तो खुद ही मांग रहे हो और सारी कहानी बताई |

भिखारी ने कहा – देखो बेटा, सारे दिन मंदिर के बाहर बैठा रहता हूँ इसलिए यहाँ से मिलने वाले प्रशाद से पेट भर जाता है | जो पैसे मिलते हैं उनसे दवाइयों का प्रबंध हो जाता है | अगर इन पैसों से तुम्हारा काम हो जाता हो तो जो भी पैसे चाहिए ले सकते हो |

लड़के ने कहा अरे नहीं बाबा आप से पैसे कैसे ले सकता हूँ ?

भिखारी ने कहा – कोई बात नहीं बेटा, उधर समझ कर ले लो | जब तुम्हारी नौकरी लग जाये तब बाद में लौटा देना |

लड़के ने कहा – हाँ , यह ठीक है | पैसे लिया और अपने इंटरव्यू के लिए चला गया |

इंटरव्यू ठीक हुआ और उसका सिलेक्शन भी हो गया | घर वापस लौटते समय लड़के ने सोचा अब सलेक्शन भी हो गया है | पैसे वापस तो बाद में देना है लेकिन जिसकी वजह से यह नौकरी मिली है अभी तो जाकर उनका धन्यवाद कर दूँ |

लड़का मंदिर के पास गया | देखा की वहां भीड़ इकठ्ठा हुई है और बाबा की मृत्यु हो चुकी है | लड़के को बहुत दुःख हो रहा था | भीड़ में कुछ लोग बोल रहे थे आज इन्होने समय से दवा नहीं खाई इसलिए चल बसे | सायद पैसे नहीं रहे होंगे | कुछ बोल रहे थे गरीबी में जी रहे थे बढ़िया हुआ जो भगवान ने इन्हे उठा लिया |

छोटी सी कहानी

लड़का बेबस खड़ा सोच रहा था हे उपरवाले ! तूने किसी की जिंदगी सवारने के चक्कर में किसी और की जिंदगी दांव पर लगा दी |

यह छोटी सी कहानी वह बात सिखाती है की हमें लोगों की मदद करती रहनी चाहिए | अगर हम सब एक दूसरे की निःस्वार्थ मदद करते रहेंगे तो ऊपरवाला आपकी मदद जरूर करेगा |

इसी तरह की और Success Motivational Story in Hindi पढ़ने के लिए कृपया  यहाँ क्लिक  करें | धन्यवाद |

For More Videos:- https://www.youtube.com/watch?v=sFaT_vnONEo

The post Success Motivational Story in Hindi-छोटी सी कहानी appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
https://dbtimesnews.com/chhoti-si-kahani/feed/ 0 816
Highest score in IPL || आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर https://dbtimesnews.com/highest-score-in-ipl/ https://dbtimesnews.com/highest-score-in-ipl/#comments Wed, 27 Mar 2024 17:07:54 +0000 https://dbtimesnews.com/?p=758 Highest score in IPL – IPL क्रिकेट में जब कोई नया स्कोर बनता है तो...

The post Highest score in IPL || आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
Highest score in IPL – IPL क्रिकेट में जब कोई नया स्कोर बनता है तो लगता है की सायद अब इसे कोई भी टीम तोड़ न पाए, कई बार ऐसे – ऐसे रेकॉर्ड बन जाते हैं जिसे तोड़ पाना बेहद मुश्किल हो जाता है लेकिन सम्भावनाये बेहद प्रबल होती हैं | आओ हम कुछ ऐसे ही कुछ आईपीएल स्कोर्स के बारे में बताते हैं |

1. Highest score in IPL – हैदराबाद 287/3

अबकी बार हैदराबाद क्या करने वाली है ? समझ नहीं आता ! 20 ओवर में 287 Runs. हलाकि RCB भी इसके जबाब में 262 Runs जड़ दिए |

लेकिन हाँ April 15, 2024 को IPL देखने में एकदम मजा आ गया |

हैदराबाद 287/3 (20) VS मुंबई 262/7 (20)

SRH VS RCB

SCORECARD

Result:                  Sunrisers Hyderabad won by 25 runs

Date:                     Monday, April 15, 2024

Toss:                      Royal Challengers Bengaluru won the toss and opt to bowl

Time:                    7:30 PM

Venue:                 M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru (Capacity -32,000)

Umpires:             Anil Chaudhary, Rohan Pandit

Third Umpire:   Bruce Oxenford

Match Referee:                Manu Nayar

2. Highest score in IPL – हैदराबाद 277/3

हैदराबाद 277/3 (20) VS मुंबई 246/5 (20)

Highest score in IPL - हैदराबाद vs मुंबई

Result:             Sunrisers Hyderabad won by 31 runs

Date:                Wednesday, March 27, 2024

Toss:                Mumbai Indians won the toss and opt to bowl

Time:               7:30 PM

Venue:             Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad (Capacity – 38000)

Umpires:          KN Anantha Padmanabhan, Ulhas Gandhe

Third Umpire:   Kumar Dharmasena

Match Referee: Prakash Bhatt

3. Highest score in IPL – Kolkata Knight Riders 272/7

KKR 272/7 (20) VS Delhi Capitals 166 (17.2)

Highest score in IPL

Result:             Kolkata won by 106 runs

Date:                Wednesday, April 03, 2024

Toss:                KKR won the toss and Decided to Bat

Time:               7:30 PM

Venue:             ACA–VDCA Cricket Stadium Visakhapatnam (Capacity – 27,500)

4. Highest score in IPL – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 263/5

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 263/5 (20) VS पुणे वॉरियर्स इंडिया

अगर आईपीएल के इतिहास में दूसरे नंबर पर टीम के सर्वाधिक स्कोर में फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम है। जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 263-5 स्कोर बनाए थे।

Highest score in IPL – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 263/5

5. Highest score in IPL – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 262/7

हैदराबाद vs RCB

Result:                  Sunrisers Hyderabad won by 25 runs ( and RCB Lost )

Date:                     Monday, April 15, 2024

Toss:                      Royal Challengers Bengaluru won the toss and opt to bowl

6. Highest score in I.P.L. – लखनऊ सुपर जायंट्स 256/5

लखनऊ सुपर जायंट्स 256/5 (20) VS पंजाब किंग्स

तीसरे नंबर पर टीम के सर्वाधिक स्कोर में लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम शामिल है। जिन्होंने आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 256/5 (20) बनाए थे।

7. Highest score in I.P.L. – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 248/3

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 263/5 (20) VS गुजरात लायंस

अगर टॉप 5 Highest score in आईपीएल की बात की जाये तो एकबार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का नाम आता है | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 20 ओवर में मात्र 3 विकेट पर 248 रन जड़ दिए थे |

8. Highest score in I.P.L. – चेन्नई सुपर किंग्स 246/5

चेन्नई सुपर किंग्स 246/5 (20) VS राजस्थान रॉयल्स

The post Highest score in IPL || आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
https://dbtimesnews.com/highest-score-in-ipl/feed/ 1 758
दूसरों की बुराई दिखती हो तो – success motivational story in hindi https://dbtimesnews.com/dusaron-ki-burai/ https://dbtimesnews.com/dusaron-ki-burai/#respond Sat, 23 Mar 2024 11:58:53 +0000 https://dbtimesnews.com/?p=747 अगर आप भी दूसरों की ही बुराइयों को देखते हैं या दूसरों की बुराई दिखती...

The post दूसरों की बुराई दिखती हो तो – success motivational story in hindi appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
अगर आप भी दूसरों की ही बुराइयों को देखते हैं या दूसरों की बुराई दिखती है तो यह कहानी जरूर सुन लेना | एक बार की बात है एक शिष्य अपनी शिक्षा को खत्म करके घर जा रहा था | जाते समय गुरु जी ने उसे एक दर्पण दिया और कहा कि यह एक ऐसा दर्पण है जो लोगों की बुराइयों को बता सकते हो |

success motivational story in hindi

लड़का बहुत खुश हुआ और दर्पण ले लिया | उसने सोचा इस दर्पण का परिणाम पहले गुरुजी पर ही क्यों ना देखा जाए | लड़के ने ज्यों ही देखा उसने देखा कि गुरुजी के अंदर अभी भी कुछ अहंकार और क्रोध है |

उसे आश्चर्य हुआ कि गुरुजी के अंदर ऐसा अवगुण | हालांकि गुरु थे इसलिए उसने कुछ नहीं पाया और दर्पण लेकर आगे बढ़ गया |

रास्ते में उससे उसका पुराना दोस्त मिलता है | लड़के ने कहा देखो गुरु जी ने मुझे यह दर्पण दिया है दोस्त ने जैसे ही दर्पण में देखा लड़के ने तुरंत पढ़ लिया कि उसके मन में काम, क्रोध, लोभ भरा पड़ा है | लड़का थोड़ा सा अचंभित हुआ कि जिसको मैं अपना सबसे अच्छा दोस्त मानता था उसी के मन में इतनी गंदगी भरी है |

हालांकि लड़के ने सोचा दोस्त ही तो है | सोचा चलो कोई नहीं दुनिया के में दो चार परसेंट ऐसे लोग होंगे फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा | लड़का फिर अपने घर की ओर चल दिया |

रास्ते में एक बनिए की दुकान दिखाई दी | लड़के के घर पर इसी बनिए के यहां से सारा सामान जाता था | लड़के ने सोचा क्यों ना इसका भी मन पढ़ा जाए | लड़के ने बनिए से कहा देखो दादा गुरु जी ने मुझे बहुत अच्छा दर्पण दिया है |

success motivational story in hindi

यह कहकर लड़का बनिए की तरफ दर्पण करता है | जैसे ही बनिया दर्पण में देखा की शिष्य ने सारे गुण अवगुण पढ़ लिया | बनिए के मन में और भी अवगुण छल, कपट, बेईमानी भरी थी | लड़का सोच में पड़ गया कि हम सब इसे खामखा ईमानदार समझ रहे थे | यह तो बहुत ही बेईमान निकला |

अब लड़के का मन दुनिया से थोड़ा उचट गया | सोचने लगा लोगों में इतनी बुराइयां भरी हैं | फिर उसने सोचा चलो यह सब तो अपने हैं ही नहीं |इनके गुण अवगुण से हमको क्या लेना देना | मेरे घर वाले मेरे मां-बाप तो सही है, ठीक है |

यह सोचकर वह घर में अपने पिताजी के पास जाता है | मन में शंका बस वह उन्हें दर्पण दिखता है और उनका अवगुण देखकर एकदम उदास हो जाता है |

फिर वह मां के पास जाता है और सोचता है की मां तो अपने बच्चों से कोई कपट नहीं रखती | यह सोचकर मां को दर्पण दिखता है | माँ के अवगुण देखकर अबकी बार वह एकदम टूट जाता है |

वह तुरंत दर्पण लेकर गुरु जी के पास वापस जाता है | बोलता है गुरुजी आपने यह कैसा दर्पण दे दिया है इसमें तो सबके अंदर बुराइयां ही दिखती हैं | अबकी बार वह इतना उदास हो चुका था कि वह गुरु जी के बारे में भी सब बक दिया |

उसने बोल दिया कि गुरुजी आपके अंदर भी दोष है | यह सुनकर गुरुजी हंस पड़े और बोले ठीक है हम सबके अंदर, पूरी दुनिया में हर इंसान के अंदर दोष है | लेकिन एक बार तुम अपनी भी शक्ल तो उसमें देख लो |

लड़के ने जैसे ही अपना चेहरा दर्पण में दिखा वह एकदम से आश्चर्यचकित हो गया | उसके अंदर इन सबसे ज्यादा बुराइयां दिखाई दी |

दूसरों की बुराई दिखती हो तो

तब गुरु जी ने बताया कि बेटा मैंने तुमको यह दर्पण इसलिए दिया था कि पहले तुम अपना चेहरा देखकर अपने अंदर के अवगुण को दूर करो तब कहीं दूसरों के अवगुण को देखो दूसरों की बुराई को देखो | और उनके अवगुण को दूर कर सको | लेकिन यह तो तुम अपने दोष को, अपने अवगुण को देखने से पहले ही लोगों के अवगुण को देखने लगे |

अबकी बार शिष्य सब कुछ समझ चुका था | उसे समझ आ गया था की दूसरों की बुराई देखने से पहले, दूसरों की कमियों को देखने से पहले अपनी कमियों को भी एकबार जरूर देखना चाहिए | वह गुरु जी के पैर छुए और निकल गया |

FOR MORE VIDEOS:-

The post दूसरों की बुराई दिखती हो तो – success motivational story in hindi appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
https://dbtimesnews.com/dusaron-ki-burai/feed/ 0 747
जबरदस्त मोटिवेशनल कहानी – मजाक उड़ाने का नतीजा https://dbtimesnews.com/majak-udane-ka-natija/ https://dbtimesnews.com/majak-udane-ka-natija/#respond Tue, 05 Mar 2024 13:03:06 +0000 https://dbtimesnews.com/?p=721 यह बेहद दिलचस्प और अद्भुत कहानी है जो दर्शाती है मजाक उड़ाने का नतीजा क्या...

The post जबरदस्त मोटिवेशनल कहानी – मजाक उड़ाने का नतीजा appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
यह बेहद दिलचस्प और अद्भुत कहानी है जो दर्शाती है मजाक उड़ाने का नतीजा क्या होता है इसी पर आधारित है | एकबार की बात है समुद्र के पास हंसों का एक झुण्ड विहार कर रहा होता है | इन सबको एक कौवा देख रहा था |

कौवा को सरारत सूझती है और वह उन हंसों के पास जाता है और बोलता है तुम लोग तो सही से उड़ भी नहीं पाते हो | इसतरह की खूबसूरती भी किस काम की कि उसमे फुर्ती नाम की कोई चीज भी ना हो |

जबरदस्त मोटिवेशनल कहानी - मजाक उड़ाने का नतीजा

एक बुजुर्ग हंस बात को आगे न बढ़ाते हुए बोला – हाँ भाई बात सही है , हम लोग सही से उड़ भी नहीं पाते हैं और भगवान ने आपको क्या फुर्ती दी है | मैंने देखा है आपको, कैसे आप उड़ते – उड़ते गुलाटी भी मार लेते हो | हम सब से नहीं हो पाता |

यह सुनकर कौवे को घमंड हो गया | वह बोला ऐसे नहीं | पहले आओ कुछ करतब करते हैं तब पता चलेगा जो मैं कर सकता हूँ उसमे तुम कितने पीछे रहते हो |

बुजुर्ग हंस बोलता है अरे नहीं भाई , तुम्हारा और हमारा कोई औचित्य नहीं बनता की हम तुमसे कोई मुकाबला करें | मैं मान तो रहा हूँ ना की तुम्हारे जितनी फुर्ती हममे नहीं है | हम तुमसे नहीं जीत सकते |

अब कौवे को और घमंड हो गया | वह जिद करने लगा की बस एक मुकाबला कर ही लो |

यह सब देख कर एक जवान हंस ने उसका चैलेन्ज स्वीकार करते हुए बोला ठीक है तुम जैसे करोगे वैसे मैं करने को तैयार हूँ लेकिन जैसे मैं करूँगा तुम्हे भी वैसे करना पड़ेगा |

कौवे ने हसकर चुनौती को स्वीकार कर लिया |

मुकाबला सुरु हुआ | कौवा उड़ते – उड़ते खूब गुलाटी मारता है | हंस नहीं कर पाता है और वह हार जाता है |

अब बारी थी की हंस जैसा करे ठीक वैसे कौवे को करना है |

फिर हंस समुद्र के ऊपर उड़ने लगा | पीछे पीछे घमंड में चूर कौवा भी उड़ने लगा |

उड़ते उड़ते कौवे को प्यास लगी | नीचे समुद्र में पानी पीने गया लेकिन पानी खारा होने की वजह से नहीं पी पाया | वह फिर उड़ने लगा | उसे अब बहुत थकाई भी लगने लगी थी | वह सोचने लगा अगर वह मुकाबला बीच में छोड़कर वापस लौटता है फिरभी किनारे तक नहीं पहुंच पायेगा |

जबरदस्त मोटिवेशनल कहानी - मजाक उड़ाने का नतीजा

कौवे को अपनी गलती का एहसास हो गया | वह बहुत पछताने लगा | वह सोचने लगा अब तो मरना तय है | वह हंस से अपनी गलती मानता है और अपने जीवन की रक्षा की गुहार लगाता है |

हंस को दया आ जाती है | फिर वह कौवे को अपनी पीठ पर बैठाकर झुण्ड के पास वापस लाता है |

कहानी का निस्कर्स यह है की किसी को किसी और का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए | मजाक उड़ाने का नतीजा बहुत ही बुरा होता है | हर कोई के पास सब कुछ नहीं होता | सब को एक दूसरे की इज्जत करनी चाहिए |

The post जबरदस्त मोटिवेशनल कहानी – मजाक उड़ाने का नतीजा appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
https://dbtimesnews.com/majak-udane-ka-natija/feed/ 0 721
मनुष्य के जीवन का महत्व – एक प्रेरक कहानी https://dbtimesnews.com/manushya-ke-jiwan-ka-mahatw/ https://dbtimesnews.com/manushya-ke-jiwan-ka-mahatw/#respond Sat, 24 Feb 2024 13:49:58 +0000 https://dbtimesnews.com/?p=705 अगर आप किसी दूसरे की कमजोरी पर है रहे हैं तो हंसने से पहले इस...

The post मनुष्य के जीवन का महत्व – एक प्रेरक कहानी appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
अगर आप किसी दूसरे की कमजोरी पर है रहे हैं तो हंसने से पहले इस प्रेरक कहानी को जरूर पढ़ लेना | यह कहानी बताती है की कैसे हर एक मनुष्य के जीवन का महत्व है | आपकी समझ में जिसके जीवन का कोई मोल नहीं है वास्तव में कुछ जगहों पर उसका अपना ही वजूद और महत्व है |

एक बार की बात है एक बिजनेसमैन को अपनी फैक्ट्री लगानी रहती है इसलिए साइट को देखने के लिए एक गांव जाता है |

मनुष्य के जीवन का महत्व - एक प्रेरक कहानी

उस गांव में जाने के लिए एक नदी पार करनी पड़ती थी | हलाकि दूसरा रास्ता भी था लेकिन वह इतना दूर था की गांव पहुंचने में उसे दस से बारह घंटे का समय ज्यादा लग जाता | उसे वापस अपने घर ( शहर ) भी आना था इसलिए वह सोचता है की किसी नाव की सहायता से गांव पहुंच जाये |

फिर एक नाविक को ढूंढता है | नाविक आता है और बिजनेसमैन उस नाव में सवार होकर जाने लगता है | रास्ते में जा रहा होता है तब बिजनेसमैन उस नाविक से पूछता है कि तुम्हें पता है तुम्हारे नाव में कौन बैठा है ?

नाविक बोलता है नहीं साहब मुझे नहीं पता |

बिजनेसमैन बोलता है – तुम अखबार नहीं पढ़ते हो क्या ? हर दो तीन दिन में एक बार मेरी फोटो आती रहती है |

नाविक ईमानदारी से बोला – नहीं साहब, मैं पढ़ा – लिखा नहीं हूँ |

यह सुनकर बिजनेसमैन आश्चर्य से देखता है और बोलता है – क्या तुम पढ़े – लिखे नहीं हो ! बिना पढाई – लिखाई के भी कोई जीवन है | तुम अपनी जिंदगी गवां दिए |

मनुष्य के जीवन का महत्व - एक प्रेरक कहानी

नाविक एकदम उदास हो जाता है |

थोड़ी देर के बाद बिजनेसमैन उस नाविक से फिर कहता है – क्या तुम्हे पता है, मैं तुम्हारे इस गांव में एक पानी की फैक्ट्री लगा रहा हूं |

नाविक पूछता है – उससे क्या होगा साहब ?

बिजनेसमैन बोलता है – तुम्हारे गांव में पानी बनाकर शहर में जायेगा | शहर के लोग इसे बड़ी शान से पिटे हैं | फिर बिजनेसमैन पूछ लेता है – क्या तुम कभी शहर गए हो ?

नाविक बताता है – नहीं साहब , मैं कभी अपने इस गांव से बहार नहीं गया |

अबकीबार बिजनेसमैन हसने लगता है और बोलता है – तुमने कभी शहर नहीं देखा | कैसे के इंसान हो यार | तुम अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर सकते | तुम्हारा आधा जीवन तो व्यर्थ ही चला गया |

अब नाविक को सचमुच लगने लगा की उसका जीवन तो व्यर्थ है |

जैसे ही उसकी सोच बदली और नाव चलाने से उसका ध्यान भटका की नाव का संतुलन बिगड़ गया | वह बहुत सम्हालने की कोसिस की लेकिन नाव नहीं सम्हली | अब नाव पानी में डूबने लगी |

वह तुरंत नदी में उतर गया और बिजनेसमैन से कहा – अभी नाव में ही क्यों बैठे हो साहब ? नाव डूबने वाली है और हम दोनों को तैरकर ही किनारे तक पहुंचना होगा |

बिजनेसमैन बोलता है – मुझे तो तैरना नहीं आता |

नाविक जोर- जोर से हसने लगता है और बोलता है क्या साहब आपको तैरना नहीं आता | तब तो आपका सारा जीवन व्यर्थ हो गया |

जीवन का महत्व - एक प्रेरक कहानी

बिजनेसमैन को अपने मजाक पर बहुत पछतावा होने लगा | वह नाविक से गिड़गिड़ाने लगा की किसी तरह उसे बचा ले बदलेमे चाहे जितना पैसे ले ले |

बिजनेसमैन की यह स्थिति देखकर नाविक बोलता है घबराइए नहीं साहब मुझे नाव चलाने के साथ- साथ डूबता लोगों को बचाना भी आता है | मुझे कोई अलग से पैसे नहीं चाहिए | और बिजनेसमैन को बचा लेता है |

कहानी का सार यह है की हर एक मनुष्य के पास सब ज्ञान नहीं होता | हर एक मनुष्य के जीवन का महत्व अलग – अलग होता है | कोई किसी चीज में निपुण है तो कोई किसी और चीज में | इसलिए हमें दूसरों पर नहीं हसना चाहिए |

और अधिक मोटिवेशनल वीडियो के लिए कृपया हमारे यूट्यूब चैनल पर जाएँ| धन्यवाद |

The post मनुष्य के जीवन का महत्व – एक प्रेरक कहानी appeared first on DB Times News, News Headlines, Sports, Entertainment, Business, Life Style.

]]>
https://dbtimesnews.com/manushya-ke-jiwan-ka-mahatw/feed/ 0 705